Table of Contents
परिचय(Introduction)
हेल्लो दोस्तों! आज हम इस ब्लॉग में जानेगे की “JavaScript kya hai?”इसका उपयोग क्यों किया जाता है और यह कैसे काम करती है JavaScript kya hai (जावास्क्रिप्ट क्या है) को बहुत ही आसान और दिलचस्प भाषा में समझेंगे।
अगर आप वेब डेवलपमेंट सीखना चाहते हैं या फुल-स्टैक डेवलपमेंट सीखना चाहते हैं, तो JavaScript आपके लिए एक महत्वपूर्ण भाषा है जो आपके जीवन को सफल बना सकती है|
इस ब्लॉग मे हम आपको JavaScript की शुरुआत से लेकर उसके फायदे-नुकसान, versions और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानेगे। इसे अंत तक पढ़ें, यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
JavaScript kya hai?
JavaScript एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका उपयोग वेबसाइट और वेब एप्लिकेशन को अधिक इंटरएक्टिव और गतिशील बनाने के लिए किया जाता है।
इसका उपयोग क्लाइंट-साइड (यूज़र के ब्राउज़र पर) और सर्वर-साइड (Node.js के जरिए) दोनों जगह किया जा सकता है।
यह HTML और CSS के साथ मिलकर काम करती है और किसी भी वेबसाइट को तीव्र बना देती है।
उदाहरण के लिए – स्लाइडर्स, काउंटडाउन टाइमर, फॉर्म वेलिडेशन, मेनू हाइड/शो, रियल-टाइम अपडेट्स इत्यादि।
JavaScript लैंग्वेज का यूज़ आजकल वेब ऐप्स, मोबाइल ऐप्स और गेम डेवलपमेंट में भी हो रहा है। यह एक तेज़, मुलायम और विस्तृत रूप से यूज़ की जाने वाली भाषा है।
JavaScript का इतिहास (History of JavaScript in hindi)
JavaScript को 1995 में Brendan Eich ने Netscape नाम के कंपनी में काम करते हुए बनाया था। इसे शुरुआत में LiveScript कहा जाता था, लेकिन बाद में इसे Java से लोकप्रियता लेने के लिए JavaScript नाम दिया गया।
Java और JavaScript में अंतर
बहुत से लोग Java और JavaScript को एक जैसी लैंग्वेज समझते हैं, लेकिन ये दोनों अलग-अलग लैंग्वेज हैं।
JavaScript Java यह एक स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज है यह एक पूरी तरह से ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है ब्राउज़र पर चलती है JVM (Java Virtual Machine) पर चलती है डाइनामिक टाइपिंग स्टैटिक टाइपिंग प्रोटोटाइप आधारित क्लास आधारित
JavaScript की विशेषताएँ (Features of JavaScript in hindi)

1.Lightweight और Fast
JavaScript के काम करने की गति (speed)बहुत तेज होती है।कम कोड में तेज़ प्रदर्शन(performance) देता है।क्योंकि यह प्रोसेसिंग में बहुत कम वक्त लेता है|यहां lightweight का मतलब है “इस प्रोग्राम में कम code की जरूरत होती है”
2.Cross-platform
Cross-platform का मतलब है कि “JavaScript कोई भी डिवाइस और ब्राउज़र में आसनी से run हो जाती है”अधिकतर सभी वेबसाइट में JavaScript का प्रयोग किया जाता है।
3.Dynamic Typing
Variable का type रन-टाइम पर निर्धारित होता है।JavaScript के द्वारा web page में dynamic features को लगा सकते हैं।
4.Integrated with HTML/CSS
JavaScript HTML और CSS के साथ मिलकर वेबसाइट को dynamic(गतिशील) बनाता है।
5.Event-driven
यूज़र के कार्रवाई(actions) पर तुरंत प्रतिक्रिया करता है।
6.Rich Library Support
जैसे React.js, Vue.js, Angular.js आदि।
7.Asynchronous Programming
API कॉल जैसे async कार्यों को बिना रुकावट के करता है।
8.JIT Compilation
Code को पहले interpret और फिर compile करता है जिससे रफ़्तार मिलती है।
JavaScript कैसे काम करता है?(How javascript works in browser)
JavaScript को ब्राउज़र में <script> टैग की मदद से HTML के अंदर जोड़ा जाता है। जब यूज़र कोई HTML पेज खोलता है, तो ब्राउज़र JavaScript को execute करता है।
“Hello World” प्रोग्राम (Browser में)
html
<html>
<head></head>
<body> <h1>Check Console</h1>
<script> console.log("JavaScript kya hai"); </script>
</body>
</html>
Node.js के जरिए(Server Console में)
javascript
// index.js फाइल में
console.log("Hello, World!");
JavaScript के फायदे (Advantages ofJavaScript in hindi)
- JavaScript के काम करने की स्पीड (गति) बहुत तेज होती है। क्योंकि यह प्रोसेसिंग में बहुत कम समय लेता है।
- JavaScript को कोई भी विद्यार्थी आसानी के साथ सीख सकता है|
- JavaScript हर ब्राउज़र में आसानी से चलता है|
- JavaScript इंटरएक्टिव वेबसाइट बनाने के लिए बढ़िया है|
- JavaScript के द्वारा हम ग्राफ़िक्स आसानी से बना सकते हैं।
- JavaScript के द्वारा प्रेजेंटेशन भी कर सकते है।
- फ्रंट एंड + बैक एंड दोनों के लिए उपयोगी (React + Node.js) Front end के लिए react. js, angular.js का उपयोग करते है और back end के लिए node. js का उपयोग करते है|
- JavaScript के द्वारा वेबसाइट की performance अच्छी होती है क्योंकि इसमें कम कोड में ज़्यादा काम होता है।
- JavaScript अन्य भाषाओं के साथ कम्पैटिबल (Python,c++,css, Java आदि)के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है।
- इसके द्वारा Mobile Apps, Game, Server Apps, Smartwatch Apps सब बनाए जा सकते हैं।
- JavaScript द्वारा हम user-friendly इंटरफ़ेस बना सकते हैं।
- JavaScript सभी प्रकार के ब्राउज़रों का समर्थन करता है।
- JavaScript के द्वारा हम सुंदर web page बनाते है।
JavaScript के नुकसान (Disadvantages)
- Single Inheritance–single inheritance को ही समर्थन(सपोर्ट) करता है। JavaScript multiple inheritance को समर्थन(सपोर्ट) नही करता।
- बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए थोड़ा असुविधाजनक(uncomfortable)है।
- Debugging में कठिनाई अर्थात इसमें error (गलती) को पकडने में बहुत समय लगता है।
- कोड ब्राउज़र में Security कम होता है।
- नए ब्राउज़र तो इसे सपोर्ट करते हैं लेकिन पुराने ब्राउज़र नहीं सपोर्ट करते है।
- DOM (Document Object Model) बहुत धीमा काम करता है।
- कोड में एक छोटी गलती पूरी वेबसाइट को रोक सकती है।
- JavaScript number को integer में बदलने में बहुत समय लगाता है।
JavaScript के उपयोग(Applications of Javascript in hindi)
1.वेबसाइट डेवलपमेंट
JavaScript के इस्तेमाल से वेबसाइट डेवलप की जाती है।JavaScript का इस्तेमाल करके programmer वेबसाइट को dynamic और interactive बनाते है। वेबसाइट में JavaScript का इस्तेमाल ज्यादातर validation के लिए किया जाता है।Google, Facebook, YouTube आदि में JavaScript उपयोग किया जाता है
2.Web Applications
javascript का इस्तेमाल web applications को बनाने में किया जाता है। इसमें web application बनाने के लिए बहुत सारें framework का इस्तेमाल करते है जैसे कि- React native, React और angular आदि। आपने Gmail, Google Maps जैसे dynamic एप्स में देखा होगा I इसमें भी जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
3.Presentation बनाने में
JavaScript का प्रयोग करके presentation तैयार किया जाता है। जावास्क्रिप्ट में scaling, animated bullet lists और syntax highlighting जैसे फीचर शामिल है। JavaScript में सुंदर presentation बनाने के लिए Reveal.js और Bespoke.js लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। किसी को प्रोग्रामिंग नहीं आती तो वह इन लाइब्रेरी का प्रयोग करके प्रेजेंटेशन बना सकता है।
4.Server Apps
Node.js, Express.js Node. js के द्वारा http request को आसानी से हैंडल कर सकते है।
5.Web Servers
JavaScript का उपयोग web server को बनाने में भी किया जाता है। जावास्क्रिप्ट में Node.js की सहायता से वेब सर्वर को बनाते है। Node.js के द्वारा बना सर्वर बहुत ही तेज होता है। यह सर्वर Fast और कुशल है।
6.Game Development
इसके इस्तेमाल से गेम को भी develop किया जाता है। जावास्क्रिप्ट और HTML का इस्तेमाल करके शानदार games बनाए जाते है। आज के समय में PUBG और Free-fire बहुत प्रसिद्ध गेम हैं इनको बनाने में भी जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसके उपयोग से हम या आप 2d और 3d games को भी बना सकते हैं। जावास्क्रिप्ट में गेम develop करने के लिए game engine जैसे कि- Phaser.js और Pixi. js का इस्तेमाल करते हैं।
7.Art और Graphics Design
इसका उपयोग करके 2D/3D ग्राफ़िक्स को design किया जाता है। javascript में ग्राफ़िक्स design बनाने का feature हाल ही में add किया गया है। कोई भी user Visuals (Three.js)की मदद से 2D और 3D ग्राफ़िक्स का निर्माण कर सकता है।
8.Smartwatch Apps
JavaScript का उपयोग करके smartwatch के applications को बनाया जाता है। Smartwatch के applications को बनाने के लिए Pebble.js फ्रेमवर्क का उपयोग करते है।
9.Mobile Apps
इसके इस्तेमाल से मोबाइल एप्लीकेशन को बनाया जाता है। जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके Android, iOS (React Native, Ionic) को बनाया जाता है। हमसब मोबाइल में जितनी भी app चलाते हैं उन सभी apps मे जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल किया गया है।
10.Flying Robots
इसका प्रयोग Mini programmable flying bots बनाने के लिए किया जाता है। यानी जो डिवाइस हवा में उड़ सकते है। flying bots का आकार छोटा होता है। इन flying bots को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
JavaScript के Data Types
- Boolean –Boolean डेटा केवल दो वैल्यू को जानता है- true या false। इन दो वैल्यू से किसी एक value को चुनना होता है।
- Null – Null का उपयोग खाली value और अमान्य value को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।
- Undefined – Undefined मे variable declare कर दिया जाता है पर value नहीं।
- Number – Integer और Float
- BigInt –big int type को integer data type भी कहा जाता है। इसका उपयोग table और alternate table statement बनाने मे किया जाता है।
- String – String type का उपयोग टेक्स्ट value को represent करने के लिए किया जाता है।
- Symbol –JavaScript का एक primitive data type है जो हमेशा एक unique और immutable (अपरिवर्तनीय) वैल्यू को दर्शाता है।Symbol का मुख्य उपयोग किसी object में unique property key बनाने के लिए किया जाता है ताकि उस key का टकराव किसी अन्य key से ना हो।
- Object – JavaScript में Object एक non-primitive data type है जिसका उपयोग कई values को एक साथ एक structured format में स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह एक key-value pair format में data रखता है।जब किसी व्यक्ति, प्रोडक्ट, या चीज़ के बारे में multiple details एक साथ स्टोर करनी हो।
JavaScript कैसे सीखें?(How learn javascript)
- JavaScript सीखने का सही तरीका है शुरूआत छोटे कोड से करें |
- तुरंत output देखने के लिए DevTools Console का इस्तेमाल करें |
- फॉर्म वेलिडेशन जैसे कुछ mini प्रोजेक्ट और बेसिक प्रोजेक्ट बनाएं |
- फिर धीरे-धीरे Frameworks सीखें – React.js, Node.js, Vue.js
- YouTube tutorials, webxlearner.com,freeCodeCamp आदि से सीख सकते हैं
JavaScript Lightweight क्यों कहलाता है?
- Minimum syntax, कम CPU usage– JavaScript के syntax कोड लिखने का तरीका बहुत ही सरल और छोटा होता है। इसमें वही लिखा जाता है जो ज़रूरी होता है|
- कोई pre-declared types नहीं–JavaScript एक dynamically typed language है। यानी आपको किसी variable को declare करते समय उसका type int, string, float आदि नहीं बताना पड़ता।
- Quickly लोड हो जाता है ब्राउज़र में-JavaScript को किसी कंपाइलर से गुजारने की ज़रूरत नहीं होती। यह ब्राउज़र में सीधे HTML के <script> टैग से रन हो जाता है। जिससे वेबसाइट तेज़ लोड होती हैI
- JIT Compilation performance और बढ़ा देता है–JIT एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी है जो JavaScript को पहले इंटरप्रेट करता है और फिर बार-बार चलने वाले कोड को machine code में compile कर देता है जिससे प्रदर्शन बहुत तेज हो जाती है।
JIT Compilation क्या है?(What is JIT compilation in hindi)
JIT (Just-In-Time) कम्पाइलेशन JavaScript इंजिन (जैसे V8) द्वारा उपयोग किया जाता है, जो रन टाइम में frequently used कोड को machine कोड में बदल देता है।
प्रक्रिया:
- कोड interpret होता है line-by-line
- बार-बार चलने वाले कोड को detect किया जाता है|
- उस “hot code” को compile कर दिया जाता है|
- compiled code तेज़ चलता है|
JavaScript भाषा क्यों सीखनी चाहिए?
- आज के समय की 97% वेबसाइट्स JavaScript का उपयोग करती हैं|
- JavaScript हर डेवलपर की पहली भाषा होनी चाहिए|
- यह full-stack डेवलपमेंट में सबसे ज़्यादा उपयोगी भाषा है|
- आसान है, तेज़ है, और रोज़गार के ढेरों अवसर देती है |
इसे भी पढ़े –
(FAQs) पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1.JavaScript kya hai?
Ans. (JavaScript kya hai) JavaScript एक programming language है जिसका उपयोग वेबसाइट को interactive और dynamic बनाने के लिए किया जाता है।
Q2.क्या JavaScript सीखना मुश्किल है?
Ans. JavaScript kya hai सीखना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यह शुरुआती के लिए बहुत आसान और अंतर्ज्ञान भाषा है।
Q3.क्या JavaScript से job मिल सकती है?
Ans. JavaScript kya hai सीख कर आपको job मिल सकती है! Frontend, Backend, Full-stack, App और Game Development में बहुत demand है।
Q4.JavaScript कौन-कौन से काम कर सकता है?
Ans.Dynamic वेबसाइट, Web Apps, Mobile Apps, Game, Server, Presentation, Smartwatch App, Art Design आदि। To Ab Ap Samjh Gaye honge ki JavaScript kya hai
Q5.JavaScript को कैसे run करते हैं?
Ans.HTML के <script> टैग से या Node.js environment में। To Ab Ap Samjh Gaye honge ki JavaScript kya hai aur isse kaise run karte hain
निष्कर्ष (Conclusion)
(JavaScript kya hai?)JavaScript एक बहुमुखी और शक्तिशाली भाषा है। आज के समय में इसका इस्तेमाल हर जगह हो रहा है वेबसाइटों से लेकर स्मार्टवॉच तक, गेम्स से लेकर सर्वर तक। इसे सीखना आसान है, यह मुफ़्त है और भविष्य में इतिहास रचने की शानदार संभावनाएँ प्रदान करती है।अगर आप एक शुरुआती विद्यार्थी हैं और वेब डेवलपमेंट में कैरियर बनाना चाहते हैं तो (JavaScript kya hai) एक आदर्श शुरुआत हो सकती है।
निवेदन:
अगर आपको “JavaScript kya hai?” पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें। अगर आपके मन मे कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करें। और हाँ ऐसे ही कंटेंट के लिए इस ब्लॉग को follow करें, आपका बहुत बहुत धन्यवाद!